Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रविवार को धूमधाम से मनाएंगे बाबा साहब का जन्मदिवस

रविवार को धूमधाम से मनाएंगे बाबा साहब का जन्मदिवस

कानपुर। कल्याणपुर इन्दिरा नगर रोड स्थित डाॅक्टर भीमराव आम्बेडकर राजकीय छात्रावास के छात्र एक जुट होकर रविवार 15 अप्रैल को बाबा साहब डाॅक्टर भीमराव आम्बेडकर का जन्मदिवस मनाएंगे। इसकी जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। छात्रावास में निवासरत छात्रों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी छात्रावास प्रांगण में बाबा साहब की 127 वीं जयन्ती मनाई जाएगी। छात्र रोहित गौतम ने बताया कि सभी लोग आपस में भाईचारे के साथ एक जुट होकर जयन्ति मनाएंगे और इसमें अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।