Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गणेश महोत्सव व्यवस्था समिति का पुरस्कार वितरण संपन्न

गणेश महोत्सव व्यवस्था समिति का पुरस्कार वितरण संपन्न

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। धर्म जागरण मंच के तत्वाधान में गणेश महोत्सव व्यवस्था समिति द्वारा होटल तुलसी पैलेस में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया हैं। मुख्य वक्ता के रूप में रमाकान्त उपाध्याय जी रहें। कार्यक्रम का संचालन रमाकान्त जी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें अजय गुप्ता ने कहा कि महोत्सव समिति ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित कर शहर में एक संदेश देने का कार्य किया हैं।
 उन्होंने कहा कि गणेश भक्त अपने मोहल्ले में एक ही गणेश की स्थापना करे जिससे समाज में एकता, समरसता का संदेश जाये। मुख्य वक्ता रमाकान्त उपाध्याय ने कहा कि समिति के द्वारा किया गया प्रयास अतुलनीय और सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाएॅ नाकाफी थी लेकिन समिति ने उन अवव्यवस्थाओं से गणेश भक्तों एवं प्रतिभाओं के विसर्जन कार्यक्रम में अवरोध उत्पन्न नहीं होने दिया। समिति संयोजक दुर्गेश वर्मा ने कहा कि अगले गणेश उत्सव में समस्त गणेश भक्तो को गणेश जी की मूर्ति को मिट्टी से बनवायें और गणेश पंडाल में स्वच्छता एवं माहौल अच्छा रहें। धर्म जागरण में भुवनेश एडवोकेट ने कहा कि समिति ने यह प्रयास कर एक अच्छा उदाहरण दिया हैं। मनचाहे त्याहारों पर भी ऐसे ही कार्य किया जाता रहेगा।