Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत तथा दूसरा घायल

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत तथा दूसरा घायल

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। घुघवा गांव से घाटमपुर दवा लेने आ रहे युवकों की तेज रफ्तार पिकअप जीप अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई, दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हैलट अस्पताल कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घुघवा निवासी हरिश्चंद्र 32 वर्ष व राम किशोर उर्फ छेदी लाल 42 वर्ष रविवार अपराहन दवा लेने पिकअप जीप से घाटमपुर आ रहे थे। मुस्कान धर्म कांटा के सामने तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई, दुर्घटना में हरिश्चंद्र की मौके पर मौत हो गई तथा चालक रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर उसे इलाज के लिए हैलट कानपुर भेजा गया है।