Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेडक्रास सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

रेडक्रास सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय रेडक्रास सोसायटी फिरोजाबाद शाखा द्वारा एक रक्तदान शिविर एसएनएम जिला अस्पताल में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ सीएमएस डा. आरके पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि एसडीएम संगमलाल यादव रहे। शिविर में 25 लोगों ने पंजीकरण कराया। उनकी जांच भी की गयी। 15 यूनिट रक्तदान हुआ।
इस दौरान यतीन्द्र आर्य, कल्पना राजौरिया, योगेश यादव, गौरव शर्मा, दुष्यंत मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, मनोज शुक्ला, डा. ज्ञान सिंह शाक्य, धीरज अग्रवाल, अमित जैन, विष्णु, प्राची भटनागर, श्रीमती मंजू ने रक्तदान किया। एसडीएम संगमलाल यादव ने शिविर में आकर रक्तदानदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सोसायटी चेयरमैन हरिओम शर्मा, डा. नवीन जैन, बद्री विशाल माथुर, डा. राकेश गुप्ता, रत्नेश कुलश्रेष्ठ, डा. डीआर वर्मा, प्रमोद बाबू दुबे, पदमेश श्रीवास्तव, डा. सोनाली एवं आरती का विशेष सहयोग रहा।