Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बलात्कारियों को फांसी की सजा की मांग

बलात्कारियों को फांसी की सजा की मांग

कानपुरः जन सामना संवाददाता। आम आदमी पार्टी कानपुर दक्षिण के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओ द्वारा नवीन मार्केट शिक्षक पार्क में उन्नाव, कठुआ तथा सासाराम के साथ देश के अन्य हिस्सो में रोजाना घटित बलात्कार, गेंगरेप व यौन शोषण की घटनाओं पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
ऐसे में वक्ताओं ने कहा कि महिला सम्मान तथा महिला सुरक्षा की बडी बडी बातें करकके सत्ता पर काबिज हुयी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह फेल है और अधिकतर घटनाओं में भाजपा के ही विधायक व नेता शामिल है। कहा भाजपा इन घटनाओं से जनता का ध्यान भटकाने हेतु कभी अम्बेडकर प्रतिमा को भगवा रंग देती है तो कभी साम्प्रदायिकता के द्वारा जनता को भटकाने का षडयंत्र रचती है लेकिन मोदी और योगी दोनो देश की महिलाओं को सुरक्षा दे पाने में विफल है। कहा अबोध बच्चियों के साथ दुराचार व उनका कत्ल हो रहा है। हाथो में तख्तियां लेकर पदर्शनकरते हुए बलात्कारियों के विरूद्ध फांसी जैसे कड कानून की मांग की गयी। इस अवसर पर नागेन्द्र राणा, वकील अली खुर्शीद, धमेन्द्र कुमार, प्रमोद बाबा, शिवाली मिश्रा, निशा निगम, शरद यादव आदि मौजूद रहे।