Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 51वी जयंती मनाई गई

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 51वी जयंती मनाई गई

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चन्द्रशेखर की 51वी जयंती मनाई गई। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उनके द्वारा देश हित मे किए गए कार्यो को याद किया गया।
सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। एमएलसी असीम यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर प्रखर समाजवादी थे। उन्होने सिद्धान्तो से कभी समझौता नहीं किया। उन्हे कांग्रेस द्वारा लगाई गई इमरजेंसी मे जेल जाना पडा था। वह आठ बार लोकसभा से सांसद रहे। एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे है। इस अवसर पर अवनीन्द्र यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, युवा नेता संजय यादव, डा विजय आर्या, गुलाबसिंह यादव, रमेशचन्द्र चंचल, राजनारासण गुप्ता, रघुवीरसिंह सविता, बन्टू कठेरिया, अब्दुल वाहिद, दिनेश यादव, जगमोहन यादव, अजय, कमलेश यादव मौजूद रहे।