Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन

निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। आज विश्व सिरासत दिवस के मौके पर मैथाडिसट हाईस्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन इन्टेंक कानपुर चैप्टर के कन्वीनर तारिक इब्राहिम द्वारा करवाया गया।
मैथाडिस्ट हाईस्कूल कानपुर की सांस्कृतिक धरोहर का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उसकी 19वी शताब्दी की इमारत आज भी देखते ही बनती है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका मैम कबराल सांस्कृतिक एवं विरासत से जुडे कार्यक्रमों द्वारा नई पीढी को शिक्षित करने में विशेष रूचि रखती है। प्रतियोगिता कस संचालन इन्टैक की चारू मांगलिक व शालिनी अग्रवाल ने कराया।