⇒क्षेत्रीय लोगों ने डीएम मेयर से की शिकायत
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनौरा के समीप नगर निगम द्वारा कूडा डालने का खत्ताघर बना दिया गया है। जहां शहर का अधिकांश कूडा वही पर नष्ट किया जाता है। दोपहर में अचानक लगी आग से हडकम्प मच गया। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगो ने डीएम सहित मेयर से की है।
बताते चले कि रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनौरा स्थित एक खुले मैदान में चारदीवारी बना कर नगर निगम द्वारा शहर का कूडा एकत्रित कर उसको नष्ट करने का कैन्द्र बना दिया है। आज दोपहर को उसमें अचानक आग लगने से आस-पास के लोगो में हडकम्प मच गया। क्यो कि आसपास के खेतों में किसानों को आनाज की फसल भी पडी हुई है। आग की सूचना पर आस-पास के ग्रामीणों में हडकम्प मच गया। मौके पर सैकडों लोग एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा के साथ मेयर नूतन राठौर को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की माने तो आग की लपटें से किसानों को नुकसान हो सकता है। कुछ लोगो ने बताया कि नगर निगम के लोगो द्वारा ही खत्ते में आग लगायी थी कूडा खाक करने के लिए कुछ लोगो ने कहा कि वहा कोई नही था अचानक आग से हडकम्प मचा है। फिलहाल मौके पर खडे ग्रामीणो ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।
Jansaamna