Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » थ्रेसर में फंसी महिला, मौके पर ही मौत

थ्रेसर में फंसी महिला, मौके पर ही मौत

फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के गांव बडा गाॅव में गेहूॅ निकालने वाली मशीन में महिला जाने से मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि थ्रेसर में मूठा लगाते समय महिला मशीन में खिंची चली गयी।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव बडा गाॅव निवासी 40 वर्षीय सुशीलादेवी अपने खेत पर परिजनों के साथ गेहू की बालों से गेहॅू भूसा अलग-अलग करने के लिए मशीन में गेहू की फसलों के गठ्ठर को लगा रही थी। उसी दौरान अचानक मशीन में हाथ आने से वही सूखी फसल के साथ मशीन में चली गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। महिला के मशीन में जाने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड लग गयी। उन्ही में सें किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर मुआयना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की ।