Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में फांसी लगने से व्यक्ति की मौत

संदिग्ध हालत में फांसी लगने से व्यक्ति की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गडोरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गडोरा निवासी 55 वर्षीय कालीचरन पुत्र नत्थूराम शुक्रवार की सांय अपने घर के कमरे में सो रहा था। शनिवार की सुबह देखा कि उसका शव फंदे पर लटका हुआ है। जिसको देख परिजनों के होश उड गये। घटना की जानकारी होने पर परिजनों को हड़कंप मच गया, उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उक्त घटना के बारे में परिजन कुछ भी स्पष्ट नही बता सके है।