Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लापता छात्र का सुराग नहीं, अपहरण की आशंका

लापता छात्र का सुराग नहीं, अपहरण की आशंका

टूंडलाः जन सामना संवाददाता। गांव पचोखरा निवासी दिनेश बघेल का 15 वर्षीय पुत्र राहुल लीलावती स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। परिजनों का कहना है कि 18 अप्रैल की शाम को वह खेत पर गया था। उसके बाद वापस घर लौटकर नहीं आया। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए पचोखरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।