Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन पर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता में हुई। संचालन अविनाश पचैरी ने किया। बैठक में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, विद्युत कटौती का विरोध किया गया। अमृत सिंह पूनिया, नारायण प्रसाद पिप्पल, अवधेश बख्शी, प्रभाशंकर शर्मा, अनुज संत, ललितेश गुप्ता, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज प्रदेश व केंद्र की सरकार पूरी तरह नकारा साबित हुई है प्रत्येक कार्य में विफल है और जो वायदे केंद्र व प्रदेश सरकार ने किए थे वह पूरे नहीं हुये। बैठक के उपरांत शहीद भगत सिंह पार्क के बाहर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर पन्नालाल, सुरेश चंद गुप्ता, सत्यप्रकाश रंगीला, विनोद शर्मा, शशि गुरु, लक्ष्य वाष्र्णेय, योगेश कुमार, उपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, शिवम पंडित, डॉ रमन गुप्ता आदि मौजूद थे।