Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति ने किया का वितरण भोजन

राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति ने किया का वितरण भोजन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अनीस अग्रवाल की अध्यक्षता में आज नगर के सिटी प्लाजा के समीप साधू सन्तो के साथ असाहय दीनदुखियों को भोजन वितरण किया गया।
इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि हमारी सेवा समिति प्रत्येक रविवार को सेवा कार्य करता ही। विगत मई के माह में भीषण गर्र्मी में लोगो को ठण्डा मीटा जल का वितरण किया था। आज भूखे लोगो को भोजन वितरण कार्यक्रम किया गया है। उसके बाद छः जून को गौशाला आर्य नगर में गायों की सेवा का कार्य किया जायेगा। समाज में रहने के बाद जो समाजिक कार्य न करे। यह अच्छी बात नही है, प्रत्येक प्राणी को इस दुनिया में आकर किसी ने किसी तरह से सेवा करनी चाहिये। जिससे अपना व दूसरा का सहयोग भी लेना चाहिये। भोजन वितरण कार्यक्रम के दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।