Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योग जनजागरण प्रभातफेरी 10 को

योग जनजागरण प्रभातफेरी 10 को

हाथरसः जन सामना संवाददाता। कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित नया मिल प्रांगण में लक्ष्मीनारायण मंदिर पर पतंजलि योग समिति जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी रिषी कुमार एवं जिला प्रवक्ता राजेश वाष्र्णेय के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों को 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया। युवा जिला प्रभारी विक्रम सिंह एवं विधि प्रकोष्ठ त्रिलोक चंद्र शर्मा ने संगठन को मजबूत करने एवं अधिक से अधिक योग कक्षाएं लगाकर समाज को स्वस्थ्य जीवन देने का संकल्प लिया। संगठन मंत्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि 10 जून को पतंजलि के बैनर तले प्रभातफेरी निकालकर शहर में योग जनजागरण किया जाएगा।
बैठक में योग प्रचारक विपिन आर्य, राजेश योगी, सुखवीर सिंह, योगेन्द्र शर्मा, प्रदीप गर्ग, केएस रावत, नरेंद्र बंसल, गुलाब चंद्र शर्मा, गिर्राज किशोर, योगेश गुप्ता, रवि बाबू, राजीव आर्य, डौली आर्य, प्रीति वशिष्ठ, ललिता सिंघल, खुशबू, सुनीता उपाध्याय, रजनी वाष्र्णेय, ज्योति अग्रवाल, कांतीदेवी आदि उपस्थित थे।