Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खाने में नाॅनवेज नहीं बनाया तो पति ने पत्नी को दी मौत की सजा

खाने में नाॅनवेज नहीं बनाया तो पति ने पत्नी को दी मौत की सजा

घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी फरार
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। महिलाओं पर अत्याचार कम नहीं हो रहे। सुहागनगरी में एक सनकी पति ने नाॅनवेज न बनाने पर पत्नी की न केवल पिटाई की बल्कि उसे छत से नीचे फेंक दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया जबकि उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सात फेरे लेते वक्त आरोपी पति मनोज ने पत्नी रानी के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति ही उसकी हत्या का कारण बन गया। घटना शुक्रवार शाम की है। आस-पास के लोगों का कहना है कि पति अपने एक साथी के साथ घर आया था। उसने पत्नी को नाॅनवेज बनाने के लिए कहा था। पत्नी ने नाॅनवेज बनाने से इंकार कर दिया था। इससे नाराज होकर पति ने पत्नी को जमकर पीटा। इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी को छत पर ले जाकर ऊपर से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरते ही वह खून से लथपथ हो गई। आरोपी मौका पाकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर सीओ संजय वर्मा का कहना है कि पुलिस ने घटना को लेकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उसका एक साथी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। घटना नाॅनवेज न बनाने को लेकर हुई है।