Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जीआरपी चैकी शिकोहाबाद क्षेत्र कौरारा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी 18 वर्षीय दीपक गुप्ता पुत्र चट्टानी गुप्ता विगत दिन अपने रिश्तेदार के घर इटावा गया हुआ था। जहां से वह किसी ट्रूेन से फिरोजाबाद के लिए आ रहा था। उसी दौरान कौरारा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहंुची जीआरपी शिकोहाबाद ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।