Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अनूप वार्ष्णेय अध्यक्ष बने

श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अनूप वार्ष्णेय अध्यक्ष बने

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। गोविन्द चौक, घण्टाघर स्थित श्री गोविन्द भगवान मन्दिर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन मन्दिर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। संचालन महामंत्री बांकेबिहारी वार्ष्णेय ने किया।
बैठक में 14 जुलाई को निकलने वाली श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं समाज के सभी लोगों से राय ली गई। बैठक में अनूप वाष्र्णेय को सर्वसम्मति से श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर मन्दिर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने समाज के लोगों से अपील की कि रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पुण्य के भागी बनें।
इस अवसर पर शैलेन्द्र सर्राफ, नितिन वार्ष्णेय, गोविन्द वार्ष्णेय, अश्वनी वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, राकेश सहपऊ वाले, योगेश वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय, चन्दन वार्ष्णेय, शेखर वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, पुनीत वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।