Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नर्सिंग होम से एम. आर. की बाइक उठा ले गए चोर

नर्सिंग होम से एम. आर. की बाइक उठा ले गए चोर

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों से आम नागरिकों व दो पहिया वाहन स्वामियों में भय व्याप्त है चोर कहीं ना कहीं मौका लगाकर दोपहिया वाहनों को उठा ले जाते हैं और वाहन स्वामी हाथ मलते रह जाते हैं। प्राप्त विवरण के अनुसार आज दोपहर मूसानगर रोड स्थित उदय नर्सिंग होम के सामने दवा कंपनी के सेल्समैन मनीष अवस्थी निवासी यशोदा नगर कानपुर अपनी मोटरसाइकिल को लॉक करके डॉक्टर से मिलने चले गए जब वह वापस आए तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को काफी ढूंढा तलाश किया, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला पीड़ित मनीष अवस्थी ने स्थानीय पुलिस को जाकर आपबीती बताई और वाहन चोरों को पकड़कर बाइक दिलवाने की प्रार्थना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।