Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीनी विवाद में महिला को फोड़ा सिर

जमीनी विवाद में महिला को फोड़ा सिर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक विवाहिता को जमीनी विवाद में मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र गांव सलेमपुर निवासी पंकज की 25 वर्षीय पत्नी रेखा अपने घर के बाहर खुले मैदान का साफ कर रही थी। जहां पशुओं को बाॅधा जाता था उसी दौरान परिवार के ही गुलशन रंजीत गोलू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। एक दूसरे ने उस जमीन पर अपने-अपने हम की बात कही देखते ही देखते दोनो में मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान रेखा के सिर में गंम्भीर चोट लगने से घायल हो गयी। जिसको आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला के पति ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का उपचार के साथ डाक्टरी मुआयना भी कराया।