Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खिड़की से घुस कर लाखों का माल किया साफ

खिड़की से घुस कर लाखों का माल किया साफ

चोरी के बाद बिखरा सामान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर में मकान की खिड़की से घूसे चोरो ने लाखों का माल उडा लग गये। पीड़ित परिजनों थाने में घटना की तहरीर दी।
थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर टयूबैल पम्प के समी निवासी प्रमोद यादव पुत्र लख्मीचन्द्र के घर में बिगत रात्रि में दरबाजे की खिडकी खुली रह गयी। जिसमें से चोरो ने प्रवेश करते हूुए घर में रखी सैफ से लाखों ने नगदी सोने-चाॅदी के आभूषण घर आ अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। गृह स्वामी को गुरूवार की तडके आॅख खुलने पर घटना की जानकारी हो सकी। प्रमोद यादव परिजनों के साथ अपने घर की छत पर सो रहे थे। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुची पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए तहरीर देने की बात कही। पुलिस मामले की जाॅच में जुट गई है।