Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डिलीवरी मैन बनकर टप्पेबाज ने गैस सिलेंडर उड़ाया

डिलीवरी मैन बनकर टप्पेबाज ने गैस सिलेंडर उड़ाया

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम बांग्ला परास में आज सुबह पहुंचे टप्पेबाज ने डिलीवरी मैन बनकर ग्रामीण का इंडियन गैस सिलेंडर उड़ा ले गया। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त विवरण के अनुसार बाबूराम के पुत्र विजय सचान निवासी बंगला परास ने पुलिस को बताया कि घर पर एक गैस कनेक्शन इंडियन कंपनी का प्रार्थी के पुत्र विपिन सचान के नाम से संचालित है इस बार सिलेंडर भराने पर सिलेंडर लीकेज था। जिस कारण उसने उसका उपयोग ना करते हुए गैस एजेंसी में इसकी सूचना दी दिनांक 23 जुलाई 2018 को 2 लोग मोटरसाइकिल से मेरे घर आए जिनका प्रार्थी नाम नहीं जानता है। सिलेंडर को बदलने के नाम पर सिलेंडर लेकर चले गए जब एजेंसी के नंबर पर बात की गई तो उधर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। पीड़ित का कहना है कि उक्त व्यक्ति का गांव में अक्सर आना जाना है और उसी ने धोखाधड़ी करके उसका सिलेंडर उड़ाया है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।