Monday, May 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्पदंश से ग्रामीण की मौत

सर्पदंश से ग्रामीण की मौत

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। सर्प के काटने से घायल ग्रामीण की आज सुबह झाड़-फूंक के दौरान मौत हो गई, सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक पवन कुमार ने मृतक समरजीत 40 वर्ष के शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है। प्राप्त विवरण के अनुसार पतारा पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर निवासी रामअवतार के पुत्र समरजीत के 25 जुलाई की शाम उसकी परचून की दुकान में छिपे विषैले सर्प ने दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ने 3 दिन पूर्व सर्प को दुकान में देखा था। लेकिन लापरवाही के चलते ध्यान नहीं दिया, जिससे हादसा हो गया।