Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसी नेता निमेष के निधन पर शोक

कांग्रेसी नेता निमेष के निधन पर शोक

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश बाबू निमेष का आकस्मिक निधन होने पर जिला कांग्रेस कार्यालय मूलचंद्र की धर्मशाला पर शोक सभा संपन्न हुई। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उनको शोक श्रद्धाजंलि दी गयी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने बताया कि पार्टी में उनकी सक्रियता काफी समय से थे। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पीके पाराशर, रामनिवास यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, कन्हैया तिवारी, प्रशांत तिवारी, सागर पाराशर व अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।