Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किशोरी से छेड़छाड़

किशोरी से छेड़छाड़

हाथरस/सिकंद्राराऊ, जन सामना ब्यूरो। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि बीती 16 अगस्त को उसकी 15 वर्षीय भतीजी गांव के बाहर तालाब पर जा रही थी। उसी दौरान गांव के ही संतोष कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह ने भतीजी को बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है।