Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मैजिक की टक्कर से बीमार युवक की मौत

मैजिक की टक्कर से बीमार युवक की मौत

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बुखार की दवा लेने जा रहे युवक को अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दी युवक को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार कस्बे के मोहल्ला पचखुरा निवासी नसीर अहमद का पुत्र नौशाद 18 वर्ष कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। आज अपराहन नौशाद डॉक्टर से दवा लेने क्लीनिक जा रहा था। कस्बे के मूसा नगर रोड स्थित तीन नंबर ठेके के नजदीक डग्गामार मैजिक वैन ने बैक करने के दौरान नौशाद के टक्कर मार दी घायल नौशाद को लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया मृतक सिलाई का कार्य करके परिवार चलाता था।