Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » करंट से युवक अचेत

करंट से युवक अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती में विद्युत करंट लगने से एक युवक अचेत हो गया। जिसको उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय सन्तोष कुमार पुत्र सल्लू राम आज सुबह दुकान से सामान निकाल रहा था। उसी दौरान दुकान के सटर में करंट उतरने से वह अचेत हो गया। जिसको परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।