Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्रमिकों की सुनी समस्यायें

श्रमिकों की सुनी समस्यायें

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उप्र भवन निर्माण मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुदयाल प्रजापति ने ग्राम इटौरा में श्रमिकों की समस्यायें सुनीं। श्रमिकों ने कहा कि श्रम विभाग में दलाल सक्रिय हैं, जो अवैध वसूली करते हैं। कई श्रमिकों ने कहा कि अंशदान जमा करने के बाद भी सोलर लाइट नहीं मिली हैं। मौके पर पन्नालाल, ऊदल सिहं, साहब सिंह, दौजीराम, नवल सिंह एडवोकेट मौजूद थे।