Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पेट्रोल हुआ 80 के पार, अब तो रहम करो सरकार…

पेट्रोल हुआ 80 के पार, अब तो रहम करो सरकार…

कानपुर। ‘‘पेट्रोल हुआ 80 के पार, अब तो रहम करो सरकार‘‘ और ‘‘बहुत हुई महंगाई की मार, शर्म करो मोदी सरकार‘‘ आदि नारों के साथ’ महानगर कांग्रेस ’अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व’ मे ’डीजल, पेट्रोल, गैस’ के लगातार और अन्धाधुन्ध बढ़ते दामों के विरोध मे ’तिलक हाल से तिरंगा लगे सैकड़ों दो पहिया वाहनो का पैदल जुलूस निकाल केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया गया। ’कांग्रेस प्रदर्शनकारियों की भीड़ के कारण मेस्टन रोड से कचहरी तक पूरा यातायात ठप्प था।’ मेस्टन रोड से निकल कर प्रदर्शन जुलूस बड़ा चैराहा पहुंचा जहां जाम की स्थिति बन गई जिसे ’अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने नियंत्रित कर’ आगे बढाया। ’चेतना चैराहा पर आम जनता और अधिवक्ताओं के एक बड़े वर्ग ने आन्दोलन का समर्थन किया’ और कहा कि पेट्रोल, डीजल व गैस में मोदी सरकार द्वारा की जा रही लूट बन्द होनी चाहिये।
स्कूटर-मोटर साइकिल का पैदल जुलूस कचहरी पहुंचा तो वहां मुख्य गेट बन्द देख कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गये और सड़क जाम कर जोरदार तरीके से सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। यहां भी ’अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री’ ने स्थिति संभाली और जिलाधिकारी से बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग की। तत्काल पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी गेट पर आये और कांग्रेस अध्यक्ष को बताया कि जिलाधिकारी तहसील दिवस के कारण बिल्हौर में है। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन लेने के लिए नियुक्त किया है। नगर मजिस्ट्रेट आये तो अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने उन्हे ज्ञापन पढ़ कर सुनाया और राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन उन्हे सौंपा।
प्रदर्शन और जुलूस में प्रमुख रुप से शंकर दत्त मिश्र, पूर्व विधायक पं0 भूधर नारायन मिश्रा, संजीव दरियाबादी, निजामुद्दीन खां, अशोक धानविक, इकबाल अहमद, कृपेष त्रिपाठी, ममता तिवारी, शिरीष पाण्डेय, कमल जायसवाल, ग्रीनबाबू सोनकर, केवकेव तिवारी, प्रमोद जायसवाल, कमल शुक्ला बेबी, अमन दीप सिंह, राजकुमार शुक्ला, महेन्द्र त्रिपाठी पुत्तू, आमोद त्रिपाठी, सतीश दीक्षित, राजकुमार कुशवाहा, करिश्मा ठाकुर, चन्द्रमणि मिश्र, उमंग शुक्ला, शादाब आलम, रामू अहरवार, गुलाब सिंह कोरी, राजकुमार यादव, शैलेन्द्र दीक्षित, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, मदन गोपाल राखरा, विजय नारायन शुक्ला, संजय शाह, बाबूराम सोनकर, संदीप शुक्ला,देशबन्धु तिवारी, रवीन्द्र शुक्ल मुन्ना, अनूप श्रीवास्तव, अनूप त्रिपाठी, त्रिलोकी त्रिवेदी, मुकेश परिहार, संतोष पाठक, राजेन्द्र सिंह टिल्लू, मुकेश दीक्षित, सुरेन्द्र सिंह, फहद अब्बासी, संजय श्रीवास्तव, नौंशाद आलम मंसूरी,अफजाल चैधरी, गुड्डे मंसूरी, प्रवीण द्विवेदी, उपेंद्र यादव, पंकज तिवारी, धर्मेन्द्र नाथ दीक्षित, शबाना आदिल, मदीना बेगम, महेन्द्र भदौरिया, राजेन्द्र बाल्मीकी, गुड्डे मंसूरी, विजय त्रिवेदी, लल्लन अवस्थी, रामनारायन जायस, सुरेन्द्र नाथ तिवारी, जफर शाकिर हमजा निहाल, सैमुअल सिंह, जफर अली लखनवी, महताब आलम, बिपिन तिवारी व सुबोध बाजपेयी,मनोज तिवारी आदि उपस्थित थे।