Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी के माल सहित युवक दबोचा गया

चोरी के माल सहित युवक दबोचा गया

चोरी के माल सहित दबोचा गया युवक थाना लाइनपार में

सीओ सदर ने वार्ता के दौरान दी जानकारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर चौकी इंचार्ज द्वारा चोरी के माल सहित एक चोर को दबोच लिया। जिसके पास से चोरी का लैपटोप, मोबाइल टैवलेट माद्यक पदार्थ भी बरामद किया गया।
उक्त घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक सिंह द्वारा बताया गया कि चौकी रामनगर प्रभारी उपनिरीक्षक उमर फारूख द्वारा चैकिंग के दौरान रामनगर पुल के समीप संदिग्ध हालत में एक युवक को दबोच लिया। पूछताछ पर युवक ने अपना नाम थाना दक्षिण के मालवीय नगर निवासी मनोज कुशवाह पुत्र स्व. भीकम सिंह बताया जिसके पास से पूछताछ पर पता चला कि विगत 14 सितम्बर 2018 को आदर्श नगर गली नम्बर चार से चोरी की एक घटना को अंजाम दिया था। जहां से मोबाइलों के साथ लैपटाॅप भी चोरी किया था। पुलिस ने उक्त माल को भी बरामद कर लिया। पकडे़ गये चोर के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। पुलिस ने बताया कि उक्त चोर कई बार चोरी की घटनाओं में जेल भेजा जा चुका है। पकड़ने वाली टीम में कांस्टेबल चन्द्र भान सिंह होमगार्ड अशोक चेतक थे।