Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्व. पुरुषोत्तम दास अग्रवाल जी की आँखों से देखेगा अब्दुल नजीर

स्व. पुरुषोत्तम दास अग्रवाल जी की आँखों से देखेगा अब्दुल नजीर

⇒स्व. पुरुषोत्तम दास अग्रवाल जी को मरणोपरांत दिया गया अमर ज्योति सम्मान
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। चमनगंज स्थित शिफा आई रिसर्च सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में नेत्रदान करने वाले परिवारों को अमर ज्योति सम्मान से नवाजा गया।
बताते चलें कि विगत 12 अक्टूबर 2018 को बगाही, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी स्व. पुरुषोत्तम दास अग्रवाल जी (70) का निधन होने पर श्री मुकेश अग्रवाल एवं श्री राजेंद्र यादव जी के प्रयास से नेत्रदान कराया गया।।
स्व. पुरुषोत्तम जी की काॅर्निया श्रीमती सुख देवी एवं अब्दुल नजीर को प्रत्यारोपित की गई।
सत्तर वर्षीय स्व. पुरुषोत्तम जी के परिजन सुखदेवी व अब्दुल नजीर से मिलकर भावुक हो उठे उनका कहना था कि इस नेत्रदान से दो लोगों का जीवन रौशन हुआ यह हमारे लिए संतोष एवं गर्व की बात है। नेत्रदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी एवं निःशुल्क है। नेत्रदान करने के लिए आप 9839353603 पर जय मिश्रा से पर संम्पर्क कर सकते हैं।