Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों द्वारा निधनों पर शोक व्यक्त

कांग्रेसियों द्वारा निधनों पर शोक व्यक्त

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सादाबाद गेट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया। शोकसभा में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री एन. डी. तिवारी के निधन तथा अमृतसर जिला के धोबीघाट के पास जोड़ा फाटक पर रावण दहन के दौरान रेल दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये मृतकों की आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा दशहरा वाले दिन सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद भी हर्ष फायरिंग में छायाकार विनोद मिश्रा के गोली लगने पर आक्रोश प्रगट किया गया।
शोक व्यक्त करने वालों में अशोक कुमार गुप्त, ब्रह्मदेव शर्मा, सुरेशचन्द्र शर्मा, हरीशंकर शर्मा, बालकिशन नरूला, जितेन्द्र शर्मा, मुकेश कुमार, ऋषिकुमार कौशिक, रमेशचन्द्र रावत, श्रीराम यादव आदि थे।