Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बूथ अध्यक्षों का किया गया अभिनंदन

बूथ अध्यक्षों का किया गया अभिनंदन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के अनुसार बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत सेक्टर नंबर 11 हाथरस मंडल में सरस्वती इंटर कॉलेज बूथ संख्या 345 से 352 तक बूथ के अध्यक्षों और पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर बूथ अध्यक्षों का अभिनन्दन पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सेक्टर संयोजक अशोक कुमार, सेक्टर प्रभारी राकेश शर्मा अनाड़ी, ब्रज क्षेत्र मंत्री दुर्गेश नंदिनी, बूथ अध्यक्ष रमेश चंद त्यागी, नेत्रपाल माहौर, नेत्रपाल सिंह, अशोक कुमार, रामवीर माहौर, आशीष ठाकुर, रिंकू, बाबूलाल निगम, सोनू आदि द्वारा किया गया।