Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दवा लेने गई किशोरी को युवक ने बुरी नीयत से दबोचा

दवा लेने गई किशोरी को युवक ने बुरी नीयत से दबोचा

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। दांत दर्द की दवा लेने गई किशोरी को वहां पहले से मौजूद युवक ने बुरी नियत से दबोच लिया। अश्लील हरकतें करने पर किशोरी ने शोर मचाया ग्रामीणों के आने पर युवक धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्दना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर गढ़वा निवासी अल्पसंख्यक समाज का ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ बीती 16 नवंबर को घाटमपुर दुकान का सामान लेने आया हुआ था। पीड़िता के पिता ने बताया उसकी 16 वर्षीय व 6 वर्ष की दो पुत्रियां घर पर अकेली थी। बड़ी पुत्री के दांत में दर्द होने पर पुत्री दवा लेने पड़ोस के मनोज की दुकान पर गई। जहां पहले से मौजूद युवक रामसनेही ने उसे हाथ पकड़ कर बुरी नीयत से अंदर खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़ित किशोरी के शोर मचाने पर मनोज व राम सनेही उसे धमकी व गाली गलौज कर चुप कराने लगे। तथा मनोज ने कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। पीड़िता का शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर किशोरी को बाहर निकाला आरोपी पीड़िता को धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़िता को साथ लेकर जब उसका पिता नंदना पुलिस चौकी पहुंचा। तो पुलिस द्वारा उसे भगा दिया गया। आज पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने जल्दी ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है।