Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर में से दिनदहाड़े चोरी

घर में से दिनदहाड़े चोरी

सिकन्द्राराऊ/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेमगढी में आज दिनदहाडे एक घर में से अज्ञात चोर हजारों का माल चोरी कर ले गये। घटना की रिपोर्ट हेतु तहरीर दी गई है।
गांव खेमगढी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र गोपालदास ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट हेतु दी तहरीर में कहा है कि उसके परिजन खेतों पर काम कर रहे थे और घर पर ताला लगा था इसी दौरान दोपहर को अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर के ताले चटकाकर प्रवेश पा लिया और घर में रखे बक्से में से 30 हजार रूपये व सोने की एक जंजीर चोरी कर ले गये।