Saturday, June 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 48वें दिन भी अनशन जारी

48वें दिन भी अनशन जारी

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। ग्राम पंचायत रूधऊ मुस्तकिल के भक्ति गढ़ी रोड नई आबादी मार्ग पर विकास कार्यो की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का अनशन 48वें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठने वालों में सुमन सविता, हरप्यारी देवी, त्रिवेणी बघेल, विजय लक्ष्मी, एवरन सिंह, सुभाष यादव, शारदा कुमारी, रामवती देवी, थान सिंह चैहान, रिंकू लवानियां आदि हैं।