Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला उड़ान में स्मृति ईरानी करेंगी बात

महिला उड़ान में स्मृति ईरानी करेंगी बात

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। 6 जनवरी को दोपहर 12 बजे केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ‘महिला उड़ान’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सम्बोधित करेंगी। उक्त कार्यक्रम सन्देश वाहन द्वारा विभिन्न स्थानों पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता ने तय करके दिखाने के लिये महिलाओं को जिम्मेदारी दी है। जिसमें हाथरस में रामचन्द्र अग्रवाल कन्या इण्टर कालेज पर स्वयं अखिलेश गुप्ता मौजूद रहेंगी।
सादाबपाद में गीता गौतम व शकुन्तला गौतम महाराजा अग्रसैन कन्या इंटर कालेज, पुरदिलनगर में मंजूलता कुशवाहा व कल्पना माहेश्वरी कुशवाहा धर्मशाला, मुरसान में सावित्री सक्सैना व सर्वेश कुशवाहा पीपल चैक कुशवाहा धर्मशाला, हाथरस जंक्शन में सारिका वाष्र्णेय व गुड्डी देवी सरस्वती बाल विद्या मंदिर, सिकन्द्राराऊ में सीमा अग्रवाल व शशी वाला मूलचन्द धर्मशाला में साधना चैनल पर सम्बोधित कर गृहणियों को अपना मार्गदर्शन देंगी। इसलिये सभी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा अपने-अपने क्षेत्रों में सहयोगी की भूमिका में उपस्थित रहें।