Saturday, May 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांधी जयंती पर जनसंदेश यात्रा कल

गांधी जयंती पर जनसंदेश यात्रा कल

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। 150वीं गांधी जयंती वर्ष पर भाजपा कार्यकर्ता कस्बे में जन संदेश यात्रा निकालकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सत्यम चौहान ने बताया कि अभिजीत सिंह सांगा द्वारा 8 दिसंबर शनिवार को कुष्माण्डा देवी मंदिर से मूसानगर रोड स्थित बालेश्वर मंदिर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष में जनसंदेश पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। यात्रा में भाजपा की नीतियों विकास कार्य और जन उपयोगी योजनाओं को घर.घर जाकर बताया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री बाबूराम निषाद, विधायिका कमलरानी वरूण, जिला अध्यक्ष सुशील कटियार, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।