Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिछड़े मासूम को सौंपा परिजनों को

बिछड़े मासूम को सौंपा परिजनों को

सिकन्द्राराऊ/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आॅपरेशन मुस्कान के तहत आज कोतवाली पुलिस ने एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे को तलाश कर उसके परिजनों को सौंपा गया है।
बताया जाता है एक नशेडी पिता आज अपने एक 5 वर्षीय मासूम पुत्र को लेकर कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड के पास शराब ठेका पर लेकर आया और वह शराब पीने के बाद अपने पुत्र को वहीं पर छोड गया जिससे उक्त मासूम भटक गया और रोते भटकते कोतवाली पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों को तलाशा तो मासूम गांव उमरावपुर निवासी राकेश का 5 वर्षीय पुत्र सागर निकला जिस पर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बालक के परिजनों को बुलाकर उसके बाबा रामप्रकाश के सुपुर्द किया गया।