Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर सर्जिकल में स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष सुविधायें उपलब्ध

कानपुर सर्जिकल में स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष सुविधायें उपलब्ध

शुभारम्भ के अवसर पर जय कुमार ‘जैकी’ व अन्य गणमान्य व्यक्ति

JAN SAAMNA REPORTER: कानपुर। विवेकानन्द विहार, बर्रा में कानपुर सर्जिकल (कानपुर योग थैरेपी एवं नेचर क्योर सेंटर) का शुभारम्भ उप्र के कारागार मन्त्री जय कुमार ‘जैकी’ के करकमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर बताया गया कि सेन्टर पर लकवा, सर्वाइकल एवं डिस्क की विशेष थैरेपी की सुविधा उपलब्य है। यह भी बताया गया कि यहां पर मोटापा, डायबिटीज, थायराॅयड, श्वांस, पेट तथा समस्त प्रकार के मानसिक विकारों का निदान किया जायेगा। सेन्टर में एनलाइजर मशीन से टेस्ट, डाइट एडवायजरी, प्राकृतिक चिकित्सा, अल्टरनेट थैरेपी, स्टीम बाथ, हर्बल मसाज, एक्यूप्रेसर, शिरोधारा, मडथैरेपी सहित अन्य सुविधायें स्वास्थ्य लाभ हेतु उपलब्ध हैं।
शुभारम्भ के मौके पर अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलामन्त्री दक्षिण संजय कटियार, रजनीश तिवारी, अतुल दीक्षित, अवधेश कटियार, पंकज कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।