Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मकर संक्रांति पर निकली शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत

मकर संक्रांति पर निकली शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत

हाथरसः जन सामना संवाददाता। किला प्रांगण स्थित श्री दाऊजी महाराज के मंदिर से आज मकर सक्रांति पर्व पर भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गई और शोभायात्रा का दर्जनों स्थानों पर जोरदार पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वहीं शोभायात्रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी शामिल हुए और शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
ऐतिहासिक दाऊजी मंदिर से आज शहर में मकर संक्रांति पर निकाली गई विशाल व भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने श्री दाऊजी महाराज व रेवती मईया की पूजा अर्चना कर व आरती उतार कर किया। इस अवसर पर शोभायात्रा के आयोजकों ने रामेश्वर उपाध्याय का पीताम्बर उढाकर, फूल माला पहनाकर, गदा भेंटकर, दाऊजी महाराज व रेवती मईया की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जिन पर दाऊ बाबा की कृपा होती है, उनके जीवन मे कभी कोई कष्ट नहीं आता। जो भक्त एक बार आकर श्री दाऊजी महाराज व रेवती मईया के दर्शन कर लेता है उसके जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
शोभायात्रा में किशन लाल शर्मा, महावीर प्रसाद गौतम, पी. एस. वर्मा, श्याम पंडित, अशोक गोला, अरविन्द अग्रवाल, शरद कुमार अग्रवाल, दिनेश पंडित, विजय गहलौत, बॉबी वाष्र्णेय, कन्हैयालाल राजपूत, जगदीश प्रसाद शर्मा, मधुकर दुबे, डा. रईस अहमद अब्बासी, अशोक गोला आदि शामिल थे।