फिरोजाबाद। भाजपा आईटी विभाग की एक कार्यशला (लोकसभा क्षेत्र) सुहाग नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें फिरोजाबाद लोकसभा के क्षेत्रीय प्रवासी वात्सल्य उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये वात्सल्य उपाध्याय ने कहा कि भाजपा आईटी विभाग का गठन मंडल व सेक्टर स्तर तक किया जायेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के आगामी कार्य योजना एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को बूथ स्तर तक पहुंचान का कार्य आईटी विभाग करेगा। क्षेत्रीय सदस्य आईटी विभाग भाजपा ब्रजक्षेत्र अमित गुप्ता ने कहा कि साइबर योद्वा आने वाले लोकसभा चुनावों में महत्वपूणर््ा भूमिका निर्वाह करेंगे। साथ पार्टी को विजयश्री दिनाने में अपनी भूमिका निर्वाह करेंगे। आईटी विभाग का गठन लोकसभा, विधानसभा, मंडल, सेक्टर स्तर पर गठन बडी मजबूती के साथ किया जा रहा है। कार्यशाला में गोपाल कृष्ण सिंह, महानगर संयोजक शिवम शर्मा, लोकसभा संयोजक सुगम शिवहरे, हेमंत गुप्ता, अविनाश उपाध्याय, रीतेश आर्य, विनय प्रताप सिंह, मंयक गुप्ता, बंटी कुशवाह, आशीष, सूरज गुप्ता, आर्यन शर्मा, हिमांशु वशिष्ठ, दीपक गुप्ता, संजीव गुप्ता, आकाश सिंह, शिवम कुमार, रूपेश कुमार, अंकित आदि मौजूद रहे।
Home » मुख्य समाचार » साइबर योद्वा आने वाले लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करेंगे-अमित गुप्ता
Jansaamna