Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » न्यायालय में तारीख पर आयी सास को बहू ने पीटा

न्यायालय में तारीख पर आयी सास को बहू ने पीटा

फिरोजाबाद। अलग -अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलायें घायल हो गयी। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के शंकरपुरी निवासी 50 वर्षीय विमलादेवी उर्फ गुड्डी पत्नी उमेशकुमार को उसकी पुत्रवधू बब्ली उसके भाई आशीष कालू आदि लोगो ने उस समय मार पीट कर घायल कर दिया। जब विमलादेवी थाना मटसैना क्षेत्र के न्यायालय परिसर में तारीख करने के लिए आयी हुई थी। घायल विमलादेवी ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़ित महिला की माने तो उसके पुत्र गौरव का विवाद उसकी पत्नी बब्ली से चल रहा था। जिसका मामला न्यायालय तक पहुच गया। आज हम लोग तारीख पर आये थे। उसी दौरान योजनावद तरीके से उक्त लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। वही दूसरी घटना में थाना नारखी के गांव सेवला निवासी 25 वर्षीय लवली देवी पत्नी हाकिम सिंह को भी मामूली बात को लेकर पडोस ने मारपीट कर घायल कर दिया।