⇒शादी समारोह से घर लोट रहे मासूम की मौत
फिरोजाबाद। जनपद के अलग -अलग सड़क हादसों में मासूम बच्चे की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल को गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक बच्चा अपने परिजनों के साथ शादी समारोह से अपने घर जा रहा था।
थाना टूण्डला क्षेत्र हजरतपुर उसायनी के मध्य बाइक सवार दम्पति को अज्ञत वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन वर्षीय सोनू पुत्र एबरन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के मृतक अपनी माॅ संगीता देवी पत्नी एवरन, चाचा 22 वर्षीय प्रवीन पुत्र किशनलाल के साथ बाइक द्वारा जनपद आगरा के सिकतरा गांव से शादी समारोह से लोट रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि उक्त लोगो को एक ट्रक चालक ने रौदा है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाने के बाद घायलों को उपचार कराया गया। अन्य हादसों में शिकोहाबाद क्षेत्र किशनपुरा निवासी 35 वर्षीय प्रशान्त पुत्र महेन्द्र पाल सिंह को भी उपचार के लिए आगरा भेजा गया। वही मक्खनपुर के समीप शिकोहाबाद के किशनपुरा निवासी 24 वषीय प्रमोद कुमार पुत्र कैलाश आदि लोग अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये। जिनका भी जिला अस्पताल में उपचार किया गया। वही थाना खैरगढ़ क्षेत्र के नगला मबासी के समीप सिरसागंज के नगला खंदारी निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रोशनलाल भी सड़क हादसे में घायल हो गया।
Jansaamna