औरंगाबाद, बुलन्दशहर, राजेश गोयल। निकटवर्ती खानपूर निवासी ऋषि कुमार गोयल औरंगाबाद से साप्ताहिक भुगतान लेकर शाम को वापस जा रहा था। गांव भटपुरा के पास बाईक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसकी कार को ओवर टेक करके रोक लिया और उसके थेले में रखी दो लाख रूपये की रकम लूट लिये उसकी गाड़ी की चाबी भी लुटेरे छीन ले गये। तभी यात्रियों से भरी बस आकर रूक गयी। जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। बदमाशों ने यात्रियों को तमंचा दिखाकर बेवस कर दिया। खेतो मे काम कर रहें किसानो ने भी रोक ना भी चाहा तो बदमाशो ने उन्हे भी तमंचा दिखा दिया। घटना से 500 मीटर दूरी पर 100 नम्बर की गाड़ी खड़ी थी। बाईक सवार उसी के सामने से होकर निकले थे। पुलिस ने उनको रोकना उचित नही समझा। लुटेरे अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। व्यापारियों में उक्त घटना से रोष व्याप्त है। पुलिस ने व्यापारी से लूट के आरोपी का स्कैच कर जारी कर दिया है।
Jansaamna