Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गरीबों को बांटे गर्म टोपे और मफलर

गरीबों को बांटे गर्म टोपे और मफलर

सासनी। इनरव्हील क्लब की पदाधिकारियों ने आगरा अलीगढ रोड स्थित बडे श्री हनुमान जी मंदिर के निकट मुफलिसी के मारे तथा सब्जी बिक्रेताओं को गर्म टोपे और मफलर बांटे।
शुक्रवार को मफलर और टोपे बांटते वक्त क्लब अध्यक्षा श्रीमती नमिता सिंघल ने बताया कि सर्द हवाओं के कारण लोगों का जीना मुहाल है। कुछ लोग अपने लिए गर्म कपडे आदि नहीं खरीद सकते हैं इसलिए सर्दी से बचाव के लिए क्लब की ओर से यह मफलर और टोपे बांटने का कार्रक्रम किया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्लब गरीब और मजलूमों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान सचिव मनोरमा सिंह, यश अग्रवाल, रिंकी जादौन, सरोज सिंह, रमा वाष्र्णेय, अनामिका जैन, प्रज्ञा वाष्र्णेय, सोतिनयां सिंघल, अंजू वाष्र्णेय, संगीता अग्रवाल, सविता अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, श्वेता सिंह, साधना गुप्ता, नीतू गुप्ता आदि मौजूद थे।