Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। शिवराजपुर के वार्ड नंबर 11 में स्थित ओम सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल विकास नगर में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर विधानसभा बिल्हौर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा कमल शक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण महिला मोर्चा शशिप्रभा  मांझी एडवोकेट द्वारा की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शशिप्रभा मांझी एवं मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा प्रीति करन ने अपने संबोधन में आई हुई आशा बहुओं एवं आंगनवाड़ी व उनकी साहिका ऒं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से एक स्त्री अपने घर को बखूबी प्रबंधन से चलाती है। ठीक उसी प्रकार राष्ट्र के निर्माण में भी महिला शक्ति का सशक्त योगदान करके पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में हमारी भागीदारी भी हम सभी का कर्तव्य है। और जिम्मेदारी भी है। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष ममता अग्निहोत्री ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री विट्टन वर्मा, ममता यादव, प्रीति चौहान, जिला महामंत्री मीरा दुबे, जिला उपाध्यक्ष बीना निषाद, मंडल अध्यक्ष बबली कश्यप, अजीला गौर प्रमुख रूप से उपस्थित रही।