फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कोमल फाउंडेशन द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन माँ बैकुंठी बाल गुरुकुल कैलाश नगर कोटला रोड पर किया गया। कार्यक्रम में फिरोजाबाद विधानसभा ब्रांड एंबेसडर नंदिनी यादव ने सभी लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। साथ ही सभी को शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसडर नंदिनी यादव ने कहा कि हमें मतदान जरूर करना चाहिए यह हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान बहुत जरूरी है तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए भी प्रेरित करें। कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि हमारा एक वोट हमारे देश की तस्वीर बदल सकता है हमें मतदान अवश्य करना चाहिए और लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करना चाहिए ! कार्यक्रम में कोमल फाउंडेशन के संरक्षक रीतेश आर्य, अशोक आर्य, रामनिवास शंखवार, सुमन आर्य, संजय पोरवाल, नितिन अंश पोरवाल, स्नेहलता आर्य, संगीता देवी, देश दीपक, सोमवती, मिथिलेश देवी, पप्पी देवी, सचिन कुमार, नेहा शर्मा, रिंकू शर्मा, ज्योति राजौरिया, उत्कर्ष आर्य, सर्वेश वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Jansaamna