Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गौवंश के मारने से किसान की मौत

गौवंश के मारने से किसान की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला नथुआ में शौच को खेत की ओर गये एक किसान को गौवंश ने मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला नथुआ निवासी 45 वर्षीय गैलनसिंह पुत्र रामकिशन अपने घर से आज सुबह खेत की ओर शौच करने गया था। उसी दौरान खेत की ओर आवारा घूम रहे गौवंश (साॅड) ने उसको दौडा-दौडा मर मारना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी, गौवंश की मार से अचेत किसान को परिजन चिकित्सक के पास लेकर गये। जहाॅ चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की जानकारी होने पर सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।