Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाचार कवरेज करते समय पत्रकार से अभद्रता

समाचार कवरेज करते समय पत्रकार से अभद्रता

राशन डीलर के लोगों ने तोडा कैमरा, मोबाइल की मारपीट
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनता की शिकायत पर राशन डीलर की दुकान पर हंगामा की सूचना पर पहुंच पत्रकार से डीलर के लोगों ने की मारपीट, पीड़ित पत्रकार ने थाने में तहरीर दी।
बताते चले कि वार्ड नम्बर 10 सन्तोष नगर स्थित राशन डीलर नरेन्द्र पाल सिंह की दुकान पर हंगामा होने की जानकारी होने पर हिमान्शू नामक पत्रकार समाचार कवरेज करने के लिए गया था। उसी दौरान हंगामा कर रही महिलाओं से जानकारी लेने के दौरान डीलर नरेन्द्र पाल सिंह के लोगो द्वारा मारपीट कर पत्रकार को घायल कर दिया वही उसका केमरा मोबाइल भी तोडफोड करने के साथ अपने साथ ले गये। पीड़ित पत्रकार न राशन डीलर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने कार्यवाही का अश्वासन दिया है। उक्त घटना की जानकारी होने के बाद पत्रकार जगत में काफी आक्रोश व्याप्त किया।