Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जेल में बन्दी कैदी की हालत बिगड़ी आगरा रैफर

जेल में बन्दी कैदी की हालत बिगड़ी आगरा रैफर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला जेल में बन्द एक बन्दी की अचानक जेल में हालत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसको आगरा भेजा गया।
थाना नारखी क्षेत्र जिला कारागार में विगत काफी दिनो से बन्द अंकित शेट्टी पुत्र रामसिंह की आज सुबह अचानक हालत खराब हो गयी। जिसको आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसको आगरा भेजा गया। चिकित्सक ने बताया कि बन्दी की हालत नाजुक प्रतीत हो रही थी। उक्त मामले में जेल अधीक्षक मुहम्मद अकरम खान ने बताया कि धारा 302 दफा 25 गैगस्टर कार्यवाही में एक साल से जिला जेल में सजा काट रहे एक कैदी अंकित की आज सुबह हालत खराब हो गयी। जिसको जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया हालत में सुधान न होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उसको आगरा भेजा गया है। रेनबो अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस भी रखी गयी है।